
'हुलो लापता हो गई...' बिल्ली गुम होने पर भावुक हुआ फल विक्रेता, खोजने वाले को मिलेंगे 10 हजार
AajTak
अपनी बिल्ली के गुम हो जाने के कारण एक फल विक्रेता इतना ज्यादा दुखी हो गया कि उसने उसे खोजने वालों के लिए 10 रुपये का इनाम तक घोषित कर दिया.
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बीरनगर के रहने वाले निर्मल विश्वास, जो फल विक्रेता हैं, अपनी प्यारी बिल्ली'हुलो' के लापता होने से बेहद परेशान हैं. उनका कहना है कि वो बिल्ली उनके बच्चे की तरह है. 4 साल से वो उनके साथ उनकी संतान की तरह रह रही थी.
बिल्ली के गुम होने के बाद निर्मल विश्वास ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया है. विश्वास ने पोस्टर लगाकर और माइक के जरिए अपनी बिल्ली को खोजने की अपील की है. अपनी बिल्ली के गुम हो जाने के कारण वह काफी दुखी है.
हुलो के लापता होने का दर्द निर्मल विश्वास ने बताया कि यह सफेद रंग की बिल्ली है, जिसके सिर के पीछे काले रंग का निशान है. मैं सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि अगर किसी को यह बिल्ली दिखे, तो कृपया उसे मेरे पास ले आएं. मैं इसे खोजने वाले को ₹10,000 का इनाम दूंगा. मेरी मां ने इसे एक छोटे बिलौटे के रूप में बचाया था, और यह मेरे बहुत करीब है.
हुलो बीते 12-15 दिनों से लापता है. निर्मल ने दरवाजे-दरवाजे जाकर खोजबीन शुरू की और फिर माइक के जरिए पूरी कॉलोनी में घोषणा करनी शुरू कर दी.
गम में शख्स ने खाना-पीना तक छोड़ा गहरे दुःख में डूबे निर्मल ठीक से खा भी नहीं पा रहे हैं. वह दिन-रात माइक और लाउडस्पीकर के जरिए हुलो को खोज रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से इसे खोज रहा हूं. मैंने माइक पर घोषणा शुरू की ताकि जिसे भी बिल्ली दिखे, वह मुझे लौटा सके.
जानवरों के प्रति गहरा लगाव निर्मल विश्वास, जो एक टिन की छत वाले छोटे से घर में रहते हैं, 8 बिल्लियों और कई पिल्लों का पालन-पोषण करते हैं. वह अपने सीमित आय का बड़ा हिस्सा इन जानवरों पर खर्च करते हैं. हुलो के गायब होने से उनकी पूरी फैमिली गमगीन है. हुलो से उनका खास रिश्ता उनके छोटे बेटे की एक दुर्घटना में मौत के बाद बना. उन्होंने हुलो को एक खास बिस्तर, रोज मछली, और दूध देना अपनी दिनचर्या बना ली थी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









