
'हुड्डा एंड कंपनी अग्निवीर पर फैला रही झूठ', अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद सभी आतंकवादियों को रिहा करने और पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का एजेंडा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं. वह हरियाणा के लोहारू में बीजेपी उम्मीदवार उम्मीदवार जेपी दलाल के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. बता दें कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है.
अमित शाह यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद सभी आतंकवादियों को रिहा करने और पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का एजेंडा है. हरियाणा में अपनी पहली चुनावी रैली में शाह ने कहा, 'राहुल 'बाबा' किसी भी भाषा में झूठ बोल सकते हैं. उनको यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के समर्थन में हैं या विरोध में.'
यह भी पढ़ें: 'आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि कभी बाहर नहीं आ पाएगा', कश्मीर में बोले अमित शाह
बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 की वापसी की बात कही है. कांग्रेस केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. अमित शाह ने 'वन रैंक वन पेंशन' योजना लागू नहीं करने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने इसे लागू किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों और कई राज्यों ने अपने पुलिस बलों में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है.
यह भी पढ़ें: अमित शाह से फोन पर बात, CM योगी से मुलाकात... आखिरकार अब अपर्णा यादव ने संभाली नई जिम्मेदारी
उन्होंने कहा, 'मैं हरियाणा के युवाओं को बताना चाहता हूं कि हुड्डा एंड कंपनी, जिनका काम झूठ फैलाना है, वे कह रहे हैं कि सेना में चार साल की सेवा देने के बाद अग्निवीरों का क्या होगा. लेकिन मैं जो कहता हूं, वह करता हूं. अगर कोई अग्निवीर लौटता है तो वह बेरोजगार नहीं रहेगा और भाजपा इसकी जिम्मेदारी लेती है. हमने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और अधिकतर राज्यों ने अपनी पुलिस फोर्स में उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था की है.' रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सांसद किरण चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






