
हिसार: साइकिल से जा रहे हरियाणा के DSP की सड़क हादसे में मौत
AajTak
अज्ञात वाहन की टक्कर से हरियाणा पुलिस के डीएसपी की मौत हो गई. साइकिलिंग के लिए निकले डीएसपी चंद्रपाल की तैनाती रतिया क्षेत्र में थी. उन्हें इलाज के अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है.
हरियाणा के हिसार में शनिवार शाम डीएसपी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. डीएसपी चंद्रपाल फतेहाबाद के रतिया में पोस्टेड थे. साइकिल से जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया था. यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. बताया गया कि डीएसपी चंद्रपाल हर रोज साइकिलिंग करते थे.
जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के रतिया में तैनात डीएसपी चंद्रपाल साइकिलिंग के लिए निकले थे. अग्रोहा की और जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार डीएसपी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला. घटना के बाद भीड़ लग गई थी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी.
अस्पताल में हो गई मौत
गंभीर घायल डीएसपी को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया था. यहां उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के कई अधिकारी अस्पताल में डीएसपी को देखने के लिए पहुंचे थे. वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है.
ट्रैफिक पुलिस में भी रही थी तैनाती
बताया गया है कि रतिया से पहले डीएसपी की पोस्टिंग ट्रैफिक पुलिस में भी रही थी. इससे भी पहले वह भट्टू पुलिस स्टेशन में तैनात थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










