
हिसार: मेडिकल कॉलेज में 2 जूनियर लेडी डॉक्टरों से छेड़खानी की कोशिश, 3 के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
हरियाणा के हिसार में दो जूनियर महिला डॉक्टरों से मेडिकल कॉलेज कैंपस में अज्ञात बदमाशों ने छेड़खानी की कोशिश की. तीन लोगों ने दो डॉक्टरों का पीछा किया और उन पर आपत्तिजनक कमेंट भी किये. इस घटना के बाद दोनों डॉक्टरों ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक जूनियर लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश में उबाल है. घटना के बाद से देर रात काम करने वाली महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच हिसार के एक मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टरों से छेड़खानी की कोशिश का मामला सामने आया है.
हिसार में जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई इस घटना के बाद दोनों डर गई थीं. दोनों ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. यह घटना हिसार के अग्रोहा की है. 23 अगस्त की शाम महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में अपनी शिफ्ट पूरी कर जब दो लेडी जूनियर डॉक्टर अपने हॉस्टल के लिए निकल रही थीं, तब तीन लोगों ने कॉलेज कैंपस में ही उन पर कमेंट किया और उनका पीछा करना शुरू कर दिया.
अस्पताल कैंपस में डॉक्टरों का पीछा करने लगे बदमाश जूनियर डॉक्टरों की ओर से की गई शिकायत के अनुसार जब दोनों शिफ्ट पूरी कर हॉस्पिटल से निकल रही थीं, तब इमरजेंसी विभाग के पास तीन अज्ञात लोगों ने उन पर भद्दे कमेंट किये. तब दोनों महिला डॉक्टरों ने इस घटना को इग्नोर कर दिया. इसके बाद तीनों बदमाश दोनों डॉक्टरों का पीछा करने लगे.
सुरक्षा गार्ड के पहुंचे ही भाग खड़े हुए बदमाश दोनों महिला डॉक्टरों ने देखा कि तीनों उनके पीछे ही आ रहे हैं, तब उनलोगों ने शोर मचाना शुरू किया. फिर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए. इसके बाद दोनों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस घटना की जानकारी दी. फिर पुलिस को सूचित किया गया. तब जाकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया.
अस्पताल परिसर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस इसके बाद पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया. लेकिन, फुटेज में घटनास्थल स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था. इसके बाद पुलिस ने परिसर के दूसरे सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है, ताकि आरोपियों को दबोचा जा सके. इस घटना के बाद से दूसरी ट्रेनी महिला डॉक्टरों ने कॉलेज और हॉस्टल के अंदर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने हॉस्पिटल और हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जरूरी कदम उठा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










