
हिसार: पांच मंजिला 'राम चाट भंडार' में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया कर्मचारी
AajTak
हरियाणा के हिसार में चर्चित राम चाट भंडार की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस आग की वजह से वहां काम करने वाला एक कर्मचारी जिंदा जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं.
हरियाणा के हिसार में एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें एक शख्स जिंदा जल गया. हिसार के राजगुरु बाजार में राम चाट भंडार में मंगलवार की सुबह यह भीषण आग लगी थी. इसमें दुकान की पांचों मंजिल जलकर राख हो गईं.
आग लगने के बाद दुकान के अंदर चौथी मंजिल पर सो रहे एक कर्मचारी की जिंदा जल जाने से मौत हो गई जबकि दो अन्य कर्मी बुरी तरह से झुलस गए. राम चाट भंडार में ये आग बगल की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी. आग लगने के बाद दुकान में रखे दो सिलेंडरों में जबरदस्त धमाका भी हुआ, जिससे पास की अन्य पांच अन्य दुकानें भी जल गईं.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह दुकान में काम करने वाला एक शख्स चौथी मंजिल पर सो रहा था. इस दौरान पास की ही दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. आग तुरंत आसपास के इलाकों में फैल गई. देखते ही देखते आग राम चाट भंडार तक पहुंच गई. राम चाट भंडार में कुछ सिलेंडर रखे हुए थे, जिसमें धमाका होने के बाद आग और भड़क उठी.
आग ने आसपास की 5 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायलों को दुकान से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
राम चाट भंडार के कर्मी नन्द किशोर और पड़ोसी नवीन ने बताया कि करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है. राम चाट भंडार के अलावा, बजाज कलेक्शन, जीतू वासुदेवा गारमेंट सहित 6 दुकानें जल गईं.
उन्होंने बताया की इस अग्निकांड में 2 कर्मचारी जल गए हैं जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. व्यपारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में दमकल टीम को तैनात किया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










