
हिमाचल सरकार और पर्यटन निगम को HC से बड़ी राहत, 18 में से 9 होटलों को खुला रखने की अनुमति
AajTak
हिमाचल सरकार पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे 18 होटलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची थी. मामले पर शुक्रवार को जस्टिस अजय मोहन गोयल की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने नौ होटलों को 31 मार्च तक खुला रखने का आदेश दिया.
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने हिमाचल सरकार और पर्यटन विकास निगम को बड़ी राहत दी है. हाई कोर्ट ने पर्यटन विकास निगम के 9 होटलों को फिलहाल 31 मार्च 2025 तक खुला रखने का आदेश दिया है. उच्च न्यायालय ने होटल चायल, चंद्रभागा केलांग, खज्जियार, मेघदूत, लॉग हट मनाली, कुंजम, भागसू, कासल नागर और धौलाधार को खुला रखने का आदेश दिया है.
राज्य सरकार पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे 18 होटलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची थी. मामले पर शुक्रवार को जस्टिस अजय मोहन गोयल की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने नौ होटलों को 31 मार्च तक खुला रखने का आदेश दिया.
9 होटलों को खुला रखने की मिली अनुमति
एचपीटीडीसी (हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम) ने 40% से कम कीमत पर चल रहे 18 होटलों को बंद करने के 19 नवंबर के आदेशों की समीक्षा के लिए एक आवेदन दायर किया था. उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई की और न्यायमूर्ति की पीठ ने 18 में से 9 होटलों को खुले रहने की अनुमति दी, जब अन्य 9 बंद हो जाएंगे.
एचपीटीडीसी ने सभी 18 होटलों के लिए तर्क दिया लेकिन मुख्य रूप से 9 होटलों को अनुमति दी गई. एचपीटीडीसी की स्टैंडिंग काउंसिल ने आजतक को बताया, 'हमने सभी 18 होटलों को खुला रखने के लिए बहस की थी और विशेष रूप से 9 होटलों के लिए आदेश पारित किया गया क्योंकि ये होटल फायदे में हैं.
हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश जारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










