
हिमाचल में 214-उत्तराखंड में 52 मौतें, 10000 मकान तबाह... इस मॉनसून ने पहाड़ों पर मचाई कितनी तबाही?
AajTak
हिमाचल और उत्तराखंड में 24 जून से अब तक मॉनसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. जहां हिमाचल में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. राज्य में बाढ़-बारिश, लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 214 लोगों की मौत हुई है. वहीं उत्तराखंड में 52 लोगों ने जान गंवाई है.
पहाड़ जल प्रलय से जूझ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. पहाड़ दरक रहे हैं. जगह जगह लैंडस्लाइड से तबाही देखने को मिल रही है. आसमानी आफत से हर तरफ हाहाकार मची है. भारत के इन दोनों पहाड़ी राज्यों में मॉनसून तबाही लेकर आया है. हिमाचल में 24 जून से अब तक 214 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 38 लोग लापता हैं. राज्य में बारिश-लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 10 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है. वहीं, उत्तराखंड में मॉनसून आने के बाद से अब तक 52 लोगों की मौत हुई है. जबकि 19 लोग लापता हैं. राज्य को 650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
हिमाचल में 3 दिन से तबाही जारी
हिमाचल में रविवार से भारी बारिश जारी है. इसके चलते शिमला, सोलन समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड हुई. शिमला में समर हिल, फगली और कृष्णानगर लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. राज्य में बारिश और लैंडस्लाइड से तीन दिन में 71 लोगों की मौत हुई है. जबकि 13 लोग लापता हैं.
राज्य के बुनियादी ढांचे को बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड से भारी नुकसान पहुंचा है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के काम को पहाड़ जैसी चुनौती बताया. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने कहा, राज्य को इस मानसून में भारी बारिश के कारण करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में एक साल लगेगा. सीएम ने कहा, सड़कों और जल परियोजनाओं के पुनर्निर्माण में समय लगता है. लेकिन हम इस प्रक्रिया में तेजी ला रहे हैं.
सीएम सुक्खू ने बताया कि थल सेना, वायु सेना, NDRF और SDRF बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने में लगे हुए हैं, इस प्रक्रिया में पुलिस और होम गार्ड के जवानों को भी शामिल किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










