
हिमाचल में मूसलाधार बारिश से तबाही, 90 लोगों की मौत, 200 सड़कें बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी
AajTak
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राज्य में 200 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं, 62 ट्रांसफॉर्मर और 110 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं. सबसे ज्यादा वर्षा कांगड़ा जिले में दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश में रविवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. बीते 24 घंटों में राज्य में 200 से अधिक सड़कें बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, अब तक 62 बिजली ट्रांसफार्मर और 110 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो चुकी हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कांगड़ा जिले के शाहपुर में सबसे ज्यादा 157.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कांगड़ा शहर में 140.4 मिमी वर्षा हुई. पालमपुर, धर्मशाला, मंडी, सराहन समेत कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई है.
121 से ज्यादा सड़कें बंद
मंडी जिले में सबसे ज्यादा 121 सड़कें बंद हो चुकी हैं, वहीं धर्मशाला से गगल (जहां कांगड़ा एयरपोर्ट स्थित है) जाने वाला मार्ग भी भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर बाधित है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं चंबा, शिमला, सिरमौर में येलो अलर्ट और बुधवार को ऊना, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
अब तक कुल 90 लोगों की मौत
राज्य में 20 जून से मानसून के आगमन के बाद अब तक कुल 90 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 लोग लापता हैं. 1,320 मकानों को पूर्ण या आंशिक नुकसान हुआ है. 43 बार फ्लैश फ्लड, 25 बादल फटने की घटनाएं और 32 लैंडस्लाइड्स दर्ज की गई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










