
हिमाचल में भूस्खलन से फंसे 53 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
AajTak
यह घटना हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हुई. यहां तिन्दी-किलाड़ राजमार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया. इससे यहां छह गाड़ियां फंस गई, जिसमें 53 यात्री सवार थे. बाद में इन सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
हिमाचल के लाहौल स्पीति में भूस्खलन की वजह से फंसे 53 यात्रियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है. यह घटना लाहौल स्पीति के तिन्दी-किलाड़ राजमार्ग पर हुई. यहां अचानक भूस्खलन से कई गाड़ियां फंस गईं, जिसके बाद यातायात बाधित हो गया.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम पुलिस को तिन्दी-किलाड़ राज्यमार्ग-26 पर भूस्खलन की खबर मिली, जिसके बाद यहां छह वाहन फंस गए, जिनमें 53 यात्री सवार थे.
भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद जिले की सीमावर्ती पुलिस बचाव दल के लिए रवाना हुई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी यहां फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की.
बता दें कि बीआरओ मलबे को हटाने में जुट गया है लेकिन भारी भूस्खलन के चलते मार्ग के शुक्रवार तक ही बहाल होने की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










