
हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 142 सड़कें बंद, बिजली बाधित
AajTak
हिमाचल प्रदेश में 21 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. रविवार तक राज्य में 142 सड़कें बंद थीं, जबकि कई बिजली और पानी की आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को राज्य के 12 में से 7 जिलों के लिए 21 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा, गरज और बिजली गिरने की संभावना है. मंगलवार को सोलन और सिरमौर जबकि बुधवार को ऊना और बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा मुरारी देवी में 58.6 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि स्लैपर में 22.3 मिमी, हमीरपुर में 18.5 मिमी, कांगड़ा में 15.2 मिमी, धर्मशाला में 13.8 मिमी, मंडी में 12.4 मिमी, और जुब्बड़हट्टी में 12 मिमी बारिश हुई.
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, रविवार शाम तक राज्य में कुल 142 सड़कें बंद थीं. इनमें से अकेले मंडी जिले में 91 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा 40 जल आपूर्ति योजनाएं और 26 पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर भी बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं.
राज्य में न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे ठंडा स्थान केलांग रहा, जहां रात का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, ऊना दिन में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. नदियों और नालों के किनारे न जाने की भी चेतावनी दी गई है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










