
हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना, मनाली में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
AajTak
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी होने की आशंका है.
भारत मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मनाली और बंजार उपमंडल के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है.
आईएमडी की चेतावनी के बाद मनाली और बंजार के सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज (सरकारी एवं निजी) बंद रहेंगे.
इधर, शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं.
ऑरेंज अलर्ट कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी होने की आशंका है. येलो अलर्ट शिमला, सोलन, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के लिए जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. साथ ही शीत लहर की स्थिति भी बनी रहने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊना और बिलासपुर में शीत लहर की स्थिति बनी रही. राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिले के ताबो गांव में माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










