
हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा... विधानसभा में कोई निर्दलीय नहीं, पति और पत्नी दोनों बने विधायक
AajTak
हिमाचल के चुनावी इतिहास में पहली बार पति-पत्नी यानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य होंगे. पहली बार राज्य विधानसभा में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं होगा.
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां 3 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, इसमें 2 सीट कांग्रेस के खाते में तो एक सीट बीजेपी के खाते में आई है. इस उपचुनाव में 2 निर्दलीय विधायकों को इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होना महंगा पड़ गया. दोनों उम्मीदवार उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों से हार गए. इसमें केएल ठाकुर और होशयार सिंह शामिल हैं.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट पर भाजपा के होशयार सिंह को 9,399 वोटों से हराया. वहीं, कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार केएल ठाकुर को 8,990 वोटों से मात दी है. बावा 5 बार भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं. हालांकि भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव जीतने में सफल रहे. उन्हें निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पिंदर वर्मा से 1,571 वोट ज्यादा मिले.
उपचुनाव के नतीजों में क्या खास?
हिमाचल के चुनावी इतिहास में पहली बार पति-पत्नी यानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य होंगे. पहली बार राज्य विधानसभा में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं होगा.
क्यों पड़ी उपचुनाव की जरूरत?
बता दें कि हिमाचल में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में 3 निर्दलीय विधायक होशयार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) से जीते थे, लेकिन 27 फरवरी 2024 को राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट देने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं, कांग्रेस के 6 विधायकों ने भी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे. तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफा दिया था और अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए थे. इस कारण सीटें खाली हो गईं और उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










