
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कुल्लू में खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत
AajTak
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा बस हादसा हुआ है. यहां सोमवार सुबह सैंज घाटी में एक बस खाई में गिर हई है. इस बस में कुल 45 यात्री सवार बताये जा रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा बस हादसा हुआ है. यहां सोमवार सुबह सैंज घाटी में एक बस खाई में गिर गई है. बस में कुल 45 लोग सवार बताये जा रहे हैं, इसमें से 16 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. बस में कुछ बच्चे भी मौजूद थे जो कि स्कूल जा रहे थे. यह प्राइवेट बस रास्ते से गुजरते हुए सड़क से नीचे खाई में जा गिरी.
यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी. उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी.
बताया जा रहा है कि इस बस में स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी सवार थे जो सैंज स्कूल की तरफ आ रहे थे.
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है और पुलिस टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया गया है.
हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया. वह बोले कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










