
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा बेचने वालों की सूचना देने पर मिलेगा 51,000 का इनाम
AajTak
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की चुराह विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हंसराज ने चिट्टा (नशीले पदार्थ) की तस्करी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की चुराह विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हंसराज ने चिट्टा (नशीले पदार्थ) की तस्करी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति चिट्टा बेचने वालों की पक्की जानकारी देगा, उसे 51,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. विधायक हंसराज ने यह भी भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.
वह रविवार को अपने क्षेत्र में संघर्ष संस्था द्वारा आयोजित एक रैली में बोल रहे थे. इस रैली का उद्देश्य चिट्टा माफिया के खिलाफ जागरूकता फैलाना और पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देना था. रैली में शामिल लोग 'चिट्टा तस्करों मुर्दाबाद' और 'चुराह को बर्बाद नहीं होने देंगे' जैसे नारे लगा रहे थे.
चिट्टा एक खतरनाक नशा है हंसराज ने कहा कि चिट्टा एक खतरनाक नशा है, जो युवाओं की जिंदगी सिर्फ 2-3 साल में खत्म कर देता है. उन्होंने सभी से इस बुरी लत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'जो लोग नशे की लत को केवल दूसरों की समस्या समझते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि यह आग उनके घर तक भी पहुंच सकती है. तब उन्हें अफसोस होगा कि अगर उन्होंने पहले ही इस आग को बुझाने की कोशिश की होती, तो उनका अपना घर बच सकता था.'
उन्होंने कहा कि 'चिट्टा के कारण किसी की भी मौत पूरे परिवार को तबाह कर देती है और उनके जीवन को दुखों से भर देती है.' हंसराज के इस ऐलान से इलाके में नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










