
हिमाचल प्रदेश: टिकट कटने पर छलका पूर्व सांसद का दर्द, नड्डा के सामने मंच पर ही रो पड़े
AajTak
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने आंसू नहीं रोक सके. वह आगामी हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल्लू सीट से बीजेपी का टिकट कटने पर जेपी नड्डा के सामने ही रोने लगे. बीजेपी ने कुल्लू से उनका टिकट काटकर नरोत्तम ठाकुर को दे दिया था, जिसके बाद उनका दर्द छलक आया.
हिमाचल चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस ने अपने कई दिग्गजों का टिकट काटा है. टिकट कटने से कोई नाराज है तो कोई भावुक होता भी नजर आ रहा है. इसी कड़ी में पूर्व सांसद एवं कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी महेश्वर सिंह शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए. वह कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान रो पड़े.
दरअसल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें बीजेपी की ओर से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया था, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन पार्टी ने उनकी जगह कुल्लू से किसी दूसरे उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार दिया.
बीजेपी ने महेश्वर सिंह का टिकट काटकर नरोत्तम ठाकुर को इस सीट से प्रत्याशी बना दिया. बीजेपी की विजय संकल्प रैली के दौरान मंच पर बैठे महेश्वर सिंह अपना दर्द छिपा नहीं पाए और भाषण देते हुए भावुक हो गए. वह भाषण देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने ही रोने लगे.
इस रैली के दौरान अपने संबोधन में महेश्वर सिंह ने कुल्लू से बीजेपी उम्मीदवार नरोत्तम ठाकुर से कहा कि वह कुल्लू की जनता का ध्यान रखें. वह खुद की भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मंच पर ही रोने लगे. इसे देखते पार्टी अधिकारियों ने उन्हें संभालते हुए कुर्सी पर बैठाया. मंच पर महेश्वर सिंह के बगल में ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठे थे. नड्डा ने बकायदा महेश्वर सिंह के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया.
वैसे अकेले महेश्वर सिंह ही नहीं हैं, जिनका टिकट काटा गया है. चुनावी रणनीति को देखते हुए बीजेपी ने कई नेताओं का इस बार पत्ता साफ कर दिया है. इस बार आनी के विधायक किशोरी लाल, सरकाघाट से कर्नल इंद्रसिंह, द्रंग से जवाहर ठाकुर, करसोग के विधायक हीरालाल, भोरंज से कमलेश कुमारी, ज्वाली से अर्जुन सिंह, भरमौर से जियालाल, बिलासपुर से सुभाष ठाकुर, धर्मशाला से विशाल नहरिया और चंबा से पवन नय्यर का टिकट नहीं मिल सका है. इस बार बीजेपी ने तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी टिकट नहीं दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में वे सुजानपुर सीट से हार गए थे.
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










