
हिमाचल प्रदेश चुनावः बीजेपी के 62 उम्मीदवार घोषित, सिराज से जयराम ठाकुर मैदान में, धूमल का टिकट कटा
AajTak
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से टिकट दिया है. पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री के लिए पार्टी का चेहरा रहे प्रेम कुमार धूमल का पत्ता इसबार साफ हो गया है.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पहली लिस्ट में 62 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल का इस बार पत्ता साफ हो गया है.
बीजेपी ने सतपाल सिंह सत्ती को उना और अनिल शर्मा को मंडी से चुनाव मैदान में उतारा है. पवन काजल कांगड़ा को बीजेपी से टिकट मिला है. बीजेपी ने हमीरपुर सीट से नरेंद्र ठाकुर और सुजानपुर सीट से कैप्टन (रिटायर्ड) रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पत्ता इसबार साफ हो गया है.
बीजेपी की ओर से जारी की गई 62 उम्मीदवारों की पहली सूची में हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल का नाम नहीं है. प्रेम कुमार धूमल के सुजानपुर या हमीरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन जब उम्मीदवारों की लिस्ट आई तो दोनों में से किसी भी सीट से उन्हें टिकट नहीं दिया गया.
बीजेपी ने कहां से किसे दिया टिकट
बीजेपी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चुराह सीट से हंस राज, भरमौर सीट से डॉक्टर जनक राज, चम्बा सीट से इंदिरा कपूर और डलहौजी से डीएस ठाकुर को टिकट दिया है. सत्ताधारी पार्टी ने भटियाल सीट से विक्रम जरयाल, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, जवाली से संजय गुलेरिया, जसवां प्रागपुर से विक्रम ठाकुर और जयसिंहपुर से रविंदर धीमान पर दांव लगाया है.
सुलह से विपिन सिंह परमार, नगरोटा से अरुण कुमार मेहरा, कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्खराज प्रेमी और लाहौल स्पीति सीट से बीजेपी ने डॉक्टर रामलाल मारकण्डेय पर दांव लगाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










