
हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 5 सीटों पर चेहरे तय होना बाकी
AajTak
हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की एक लिस्ट और जारी कर दी है. यह पार्टी की दूसरी लिस्ट है. पहली लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम थे. दूसरी लिस्ट में इंदौरा की एससी सीट से मालेंद्र रंजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुल्लाह से जगदीश सपेहिया, कांगड़ा से सुरेंदर सिंह काकू को टिकट दिया गया है.
हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है. गुरुवार देर रात कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. लिस्ट के मुताबिक भरमौर की एसटी सीट से ठाकुर सिंह भरमौरी को टिकट दिया गया है.
इंदौरा की एससी सीट से मालेंद्र रंजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुल्लाह से जगदीश सपेहिया, कांगड़ा से सुरेंदर सिंह काकू, आनी एससी सीट से बंसी लाल कौशल, करसोग की एससी सीट से महेश राज, नाचन की एससी सीट से नरेश कुमार, जोगिंदरनगर से सुरेंदर पाल ठाकुर को टिकट दिया गया है.
इन्हें मिला टिकट
इसके अलावा धरमपुर से चंदरशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी की एससी सीट से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलहर से देवेंदर कुमार भुट्टो, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा, शिमला से हरीश जनार्था को टिकट दिया गया है.
पहली लिस्ट में थे 46 नाम
इससे पहले कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. बीजेपी के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट पर कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है. बता दें कि चेतराम ठाकुर इस समय हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










