
हिमाचल चुनाव: उम्मीदवारी के लिए BJP के आंतरिक मतदान में कई चौंकाने वाले नाम! बढ़ीं मुश्किलें
AajTak
BJP ने हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान कराया है. पार्टी ने चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से उनकी तीन-तीन पसंद मांगी हैं. आंतरिक मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को दिल्ली भेजा गया. दिल्ली में बैलेट बॉक्स खोल कर गिनती कराई गई. इन मतदानों में कई ऐसे नाम भी सामने आए जो बीजेपी के आंतरिक सर्वे का हिस्सा ही नहीं थे.
चुनावी राज्यों में भाजपा पूरी ताकत से तैयारियों में जुटी है. पार्टी नहीं चाहती है कि उसके हाथ से कोई राज्य जाए. इस साल के अंत में 2 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों चुनावी राज्य हैं. हिमाचल के लिए तो तारीख का ऐलान भी हो गया है.
हिमाचल में हो चुका है तारीखों का ऐलान
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना होगी. फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है. लेकिन इस बार चुनाव रोचक होने वाला है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है.
पार्टी ने बनाई ठोस रणनीति
ऐसे में विधानसभा चुनाव में भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पार्टी को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए नेतृत्व ने ठोस रणनीति भी बनाई हुई है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान कराया है. पार्टी ने चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से उनकी तीन-तीन पसंद मांगी हैं.
सर्वे ने बढ़ाईं मुश्किलें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










