
हिमाचल के कांगड़ा में दिनदहाड़े तलवार से हमला, मोबाइल विवाद ने लिया खूनी रूप
AajTak
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दिनदहाड़े कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामूली मोबाइल विवाद पर हुए झगड़े में तीन हमलावरों ने राकेश नामक युवक पर तलवार से वार कर दिया. हमले के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में इंदौरा कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े तलवार से हमला होने की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. यह वारदात इंदौरा बाजार में सार्वजनिक रूप से हुई, जहां मामूली विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया.
मोबाइल को लेकर था विवाद
जानकारी के अनुसार, राकेश नामक युवक का मोबाइल फोन को लेकर तीन युवकों से विवाद हो गया. विवाद बढ़ते ही आरोपी युवक तलवार लेकर आ गए और राकेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. अचानक हुए हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर पड़ा. मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
हमलावरों की पहचान लबी, अंकु और एक अन्य युवक के रूप में हुई है, जो सभी इंदौरा के ही निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.
इंदौरा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है. पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा.
युवक की हालत गंभीर

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








