
हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश से 12 सड़कें बंद, 17 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी
AajTak
मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. शनिवार शाम तक 12 सड़कें बंद हैं, जिनमें मंडी में पांच, शिमला में चार और कांगड़ा जिले में तीन सड़कें हैं. मौसम कार्यालय ने 16 और 17 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. 19 जुलाई तक राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है.
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिसके कारण राज्य में 12 सड़कें बंद हो गईं. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम से बैजनाथ में 32 मिमी बारिश हुई, इसके बाद धर्मशाला (22.6 मिमी), जुब्बड़हट्टी (21.5 मिमी), मनाली (20 मिमी), कांगड़ा (19.2 मिमी), जोगिंदरनगर (19 मिमी), सलोनी (18.3 मिमी), पंडोह (15.5 मिमी), पालमपुर (14.4 मिमी), पच्छाद (12 मिमी), सुजानपुर टीरा (11.5 मिमी), भरारी (11.2 मिमी) और घमटूर (10.4 मिमी) में बारिश हुई.
मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. शनिवार शाम तक 12 सड़कें बंद हैं, जिनमें मंडी में पांच, शिमला में चार और कांगड़ा जिले में तीन सड़कें हैं. मौसम कार्यालय ने 16 और 17 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. 19 जुलाई तक राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश के कारण बागानों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान, कमजोर घरों को आंशिक नुकसान, कच्चे घरों और झोपड़ियों को मामूली नुकसान, यातायात में परेशानी और निचले इलाकों में जलभराव की भी चेतावनी दी है.
लाहौल और स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर दिन में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में शनिवार की सुबह बारिश हुई, इन शहरों में आगे भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मध्य भारत के कई हिस्सों सहित पश्चिमी तट पर भारी बारिश हो रही है.
ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों में 13 से 14 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










