
हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के आसार, दिल्ली में भी लुढ़केगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई है. हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 5 जनवरी को भारी बर्फबारी हो सकती है. विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में भी कोल्ड-वे से ठंडक बढ़ सकती है.
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है, जबकि मैदानी इलाके पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कोल्ड-वे चलने का अनुमान है. साथ ही दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में 4 से 6 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं.
IMD के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के साथ नए साल की शुरुआत करने के लिए एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान जताया. निचले ट्रोपोस्फीयर स्तर पर पूर्वी अफगानिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में बनने वाला ये विक्षोभ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. जिसकी वजह से एक हफ्ते में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी होगी.
दिल्ली में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल में 4 से 7 जनवरी तक बर्फबारी और 5 और 6 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल के अलावा अलग-अलग इलाकों खासकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 5 जनवरी को भारी बर्फबारी की उम्मीद है. साथ ही दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में 4 से 6 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं.
'और गिरेगा पारा'
वहीं, पूरे भारत में तापमान में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इलाकों में तापमान 0°C से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान, 3.5°C, पश्चिम राजस्थान के उत्तरलाई में दर्ज किया गया. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे नीचे गिरेगा.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







