
हिमाचलः पूर्व NIA अफसर अरविंद नेगी के खिलाफ अगले हफ्ते चार्जशीट, पाकिस्तान से मिले कनेक्शन
AajTak
IPS अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी समेत 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी. NIA को अपनी जांच में पाकिस्तान से उनके कनेक्शन होने के सबूत मिले हैं. बता दें कि NIA ने 6 नवंबर 2021 को उनके खिलाफ केस दर्ज किया था.
लश्कर-ए-तैयबा को खुफ़िया जानकारी लीक करने के मामले में IPS अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी पर शिकंजा कर सकता है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) अगले सप्ताह उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है. बता दें कि इस केस की जांच के दौरान NIA को पाकिस्तान के साथ कनेक्शन के सबूत मिले थे.
आतंकी संगठन को खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में NIA में काम कर चुके IPS अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी समेत 9 लोगों पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी. 9 आरोपियों में से नाम पाकिस्तानी हैदर अली का भी है. सूत्रों के मुताबिक NIA में काम कर चुके एडी नेगी, खुर्रम परवेज, मुनीर अहमद, अरशद अहमद टोंक, ज़फर अब्बास, रामभान प्रसाद, चंदन महतो, हैदर उर्फ अली, गुप्ता ब्रदर्स पर चार्जशीट फाइल करने की अनुमति गृह मंत्रालय से मांग गई थी.
क्या था पूरा मामला?
NIA को अपनी इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि IPS अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी ने कश्मीर घाटी में जिस ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) परवेज खुर्रम के घर पहली बार रेड की थी, उसी को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज पैसों के एवज़ में सौंप दिए थे. आरोपी अधिकारी टेलीग्राम चैट के जरिये पैसों के लेन-देन की बात करता था. जांच मे ये बात सामने आई थी कि नेगी के पास 10 से ज़्यादा मोबाइल नंबर थे, जिससे वो डीलिंग करता था.
NIA ने किया था गिरफ्तार
लश्कर-ए-तैयबा को खुफिया जानकारी लीक करने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हिमाचल प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी (IPS officer) अरविंद दिग्विजय नेगी (Arvind Digvijay Negi) को गिरफ्तार किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










