
हिमाचलः चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और झटका, कई नेताओं ने थामा BJP का दामन, AAP ने लिया ये एक्शन
AajTak
हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले ही राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है. बता दें कि आज आम आमदी पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया. वहीं AAP ने प्रदेश स्तर के संगठन को भंग कर दिया है.
हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन इलेक्शन से पहले ही आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है. बता दें कि राज्य महिला मोर्चा की प्रमुख के साथ ही कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. वहीं पार्टी ने सामूहिक इस्तीफे के बाद राज्य इकाई को भंग कर दिया है.
बता दें कि सोमवार को हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा प्रमुख ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगीता, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष आशीष कुमार और डीके त्यागी भाजपा में शामिल हो गए. इससे पहले 8 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और दो अन्य नेता भाजपा में शामिल हो गए थे.
वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने सूबे में प्रदेश स्तर का अपना संगठन भंग कर दिया है. अब पार्टी अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योग्यता के आधार पर अपने संगठन का पुनर्निर्माण करेगी.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सत्येंद्र जैन की ओर से एक पत्र के जरिए ये जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी योग्यता के अनुसार संगठन निर्माण के तहत हिमाचल प्रदेश के प्रदेश स्तर के संगठन को भंग कर रही है. जबकि विधानसभा स्तर का संगठन जारी रहेगा.
गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने जेपी नड्डा के आवास पर अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली थी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हिमाचल के लोग अपना अपमान कभी नहीं सहन करते, इसलिए AAP के तीनों नेता अपने और हिमाचल के स्वाभिमान के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








