
हिमांशु भाऊ पर लगा मकोका, भगोड़ा अपराधी घोषित... जानिए कुख्यात गैंगस्टर की काली करतूतों की कहानी
AajTak
Himanshu Bhau Gang: कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग पर पुलिस का शिकंजा कस गया है. विदेश से ऑपरेट हो रहे इस गिरोह के 10 सदस्यों पर अब मकोका लगा दिया गया है. दिल्ली-एनसीआर और पुर्तगाल से लेकर अमेरिका तक फैला इसका नेटवर्क जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन चुका है.
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी हिमांशु भाऊ और उसके गिरोह पर बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने उसके गैंग के 10 सदस्यों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी मकोका लगा दिया है. इस गिरोह का सरगना हिमांशु भाऊ विदेश में बैठकर हिंदुस्तान में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था. उसको और उसके करीबी सहयोगी साहिल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो फरार आरोपियों के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने का अनुरोध किया गया है. मकोका लगाने का मतलब है कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें अन्य आपराधिक कानूनों की तुलना में लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है. किसी भी परिस्थिति में उनके लिए जमानत हासिल करना मुश्किल होता है.
इस गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मकोका के तहत उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह साल 2020 से सक्रिय है. उसने व्यापारियों, प्रॉपर्टी डीलरों और सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली, अपहरण और हत्या जैसे अपराधों को अंजाम दिया. पूरे दिल्ली-एनसीआर में डर का माहौल बना दिया है.
दिल्ली के तिलक नगर और नारायणा में कार शोरूम पर गोलीबारी और राजौरी गार्डन के एक रेस्टोरेंट में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या जैसी वारदातें इसी गिरोह से जुड़ी पाई गई हैं. 6 मई 2024 को तिलक नगर के एक कार शोरूम में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. तीन हमलावरों ने शोरूम के अंदर-बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे.
पुलिस की जांच में पता चला कि यह हमला गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के आदेश पर किया गया था. वो इसके जरिए स्थानीय व्यापारियों में खौफ पैदा करना चाहता था. इस घटना के अगले दिन शिकायतकर्ता को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती की कॉल आई थी. इसके बाद इस केस में जबरन वसूली से संबंधित बीएनएस की धाराएं जोड़ी गईं और फिर मकोका लगाया गया.
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया, "इस गिरोह की गतिविधियों का संचालन विदेश से हिमांशु भाऊ कर रहा है. उसके पुर्तगाल के रास्ते फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भागने का संदेह है." पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्य अब तक मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं, जबकि बाकी की तलाश में अभियान जारी है. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स और ड्रग्स (एनडीआर) इकाई कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










