
हिज्बुल्लाह के घर में घुसपैठ, कम्युनिकेशन सिस्टम तबाह... जानें- इजरायल ने कैसे पेजर ब्लास्ट से किए 4 ऑपरेशन
AajTak
ऑपरेशन ग्रिम बीपर को बेहतरीन ऑपरेशन इसलिए माना जा सकता है क्योंकि इसके जरिए 4 ऑपरेशनों को एक साथ अंजाम दिया गया. दो दिन में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी के विस्फोट में लेबनान में 37 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 3000 लोग घायल हो गए थे. ये ऑपरेशन हाल के इतिहास में सबसे सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किए गए हमलों में से एक है.
लेबनान में हाल ही में 3000 पेजर और दर्जनों वॉकी-टॉकी में एक साथ ब्लास्ट हुआ था. इससे पूरे लेबनान में हड़कंप मच गया था. इस सीक्रेट ऑपरेशन को शानदार तरीके से अंजाम दिया गया था, इस ऑपरेशन का नाम था 'ऑपरेशन ग्रिम बीपर'.
ऑपरेशन ग्रिम बीपर को बेहतरीन ऑपरेशन इसलिए माना जा सकता है क्योंकि इसके जरिए 4 ऑपरेशनों को एक साथ अंजाम दिया गया. दो दिन में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी के विस्फोट में लेबनान में 37 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 3000 लोग घायल हो गए थे. ये ऑपरेशन हाल के इतिहास में सबसे सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किए गए हमलों में से एक है. पेजर ब्लास्ट में इजरायल की संभावित भागीदारी, सटीक निशाना, हाई लेवल का कॉर्डिनेशन और ऑपरेशन द्वारा पूरे किए गए कई उद्देश्य साफ तौर पर नजर आ रहे हैं, जिससे इजरायल और लेबनान के बीच गहमा-गहमी बढ़ गई है.
अब एक-एक कर जानते हैं कि कौन से 4 ऑपरेशनों को एक साथ अंजाम दिया गया, जिसके चलते अलग-अलग उद्देश्य पूरे हुए. हालांकि एक बात तो साफ है कि इन संभावित इज़राइली हमलों से हिज्बुल्लाह को तगड़ा झटका लगा है.
1. हिज़्बुल्लाह की सप्लाई चेन की मैपिंग और सटीक घुसपैठ
माना जाता है कि हिज़्बुल्लाह को टारगेट करने वाले पेजर ब्लास्ट आतंकी समूह की सप्लाई चेन में घुसपैठ का बेहतरीन परिणाम थे. इसने इज़राइल की उन्नत खुफिया क्षमताओं को प्रदर्शित किया और पेजर की निर्माण और आपूर्ति प्रक्रिया में छोटे विस्फोटक उपकरणों को लगाकर घुसपैठ की. इजराइलियों ने हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों के लिए बनाए गए पेजर को सिर्फ़ फिजिकली तौर पर ही नहीं रोका, बल्कि उन्होंने बुडापेस्ट में एक शेल कंपनी खोलकर उन्हें ऑर्गेनाइजेशन बनाने और उन्हें बेचने की हद तक चले गए. यह अपने आप में एक संपूर्ण ऑपरेशन है.
जो पेजर ब्लास्ट हुए हैं, वह हिज़्बुल्लाह द्वारा आयात किए गए लगभग 5000 उपकरणों के शिपमेंट का हिस्सा थे. इससे यह पता चलता है कि इजरायली खुफिया एजेंसियों ने हिज्बुल्लाह के अंदरूनी कामकाज में कितनी प्रभावी तरीके से घुसपैठ की और उसे समझा. इजरायलियों ने हिज्बुल्लाह की पूरी सप्लाई चेन को समझने और उसकी मैपिंग करने के लिए व्यापक खुफिया जानकारी जुटाई होगी, जिसमें उसकी विदेशी खरीद नेटवर्क भी शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










