
हिजाब पहनने वाली बच्ची एक दिन बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ब्रिटेन में ऋषि सुनक के पीएम बनने पर ओवैसी बोले
AajTak
ब्रिटेन में भारतवंशी ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री चुन लिया गया है. इसी के साथ ही अब भारत में किसी अल्पसंख्यक के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने को लेकर राजनीति शुरू हो गई. इसी को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बच्ची देश की प्रधानमंत्री बनेगी.
एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ब्रिटेन में ऋषि सुनक के पीएम बनने पर कहा कि इंशाअल्लाह एक हिजाब पहनने वाली बच्ची भारत की पीएम बनेगी. दरअसल कर्नाटक के बीजपुर में मीडिया ने उनसे शशि थरूर के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया मांगी थी, जिसपर उन्होंने कहा- मैंने तो कहा ही है कि मेरी जिंदगी में या मेरी जिंदगी के बाद एक हिजाब पहनने वाली बच्ची भारत की प्रधानमंत्री बनेगी.
शशि थरूर ने ट्वीट किया था- मुझे लगता है कि हम सभी को यह स्वीकार करना होगा कि ब्रितानियों ने दुनिया में कुछ बहुत ही दुर्लभ काम किया है, अपने सबसे शक्तिशाली कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य को मौका दिया है. हम भारतीय ऋषि सुनक के लिए जश्न मनाते हैं. इस पर मीडिया ने उनसे पूछा था कि क्या भारत में ऐसा हो पाएगा?
मुसलमानों को देश से हटाना BJP का मकसद
AIMIM प्रमुख ने कहा कि बीजेपी का मकसद देश से मुसलमानों को हटाना है. देश के लिए हलाल मांस खतरा है, मुसलमान की दाढ़ी खतरा है, मुसलमान की टोपी खतरा है, मुसलमान का खाना-पीना, ओढ़ना-सोना सब खतरा है. बीजेपी मुस्लिम पहचान के खिलाफ है.
उन्होंने कहा कि एक सांसद बोला मुसलमानों का बाायकॉट करो. बीजेपी का अजेंडा यही है. मुसलमान की जो पहचान है, उसे हमेशा के लिए खत्म कर दो. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं सबका साथ और सबका विकास लेकिन यह सिर्फ जुबानी बातें हैं.बीजेपी का असली एजेंडा देश की विविधता और मुस्लिम पहचान को खत्म करना है.
बैकडोर से NRC ला रही सरकार: ओवैसी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










