
हिजाब पहनकर स्कूल गई छात्रा की एंट्री पर रोक... केरल में 'हिजाब मुहिम' के पीछे PFI का हाथ?
AajTak
इस स्कूल का कहना है कि उसके यहां मुस्लिम समुदाय के कुल 117 बच्चे पढ़ते हैं लेकिन इनमें से सिर्फ एक मुस्लिम छात्रा को इस स्कूल के समान ड्रोस कोड से आपत्ति है. ये भी दावा है कि इसके पीछे Social Democratic Party of India हो सकती है.
केरल के एक प्राइवेट स्कूल में हिजाब पहनने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन और एक मुस्लिम छात्रा के माता-पिता के बीच विवाद हुआ. स्कूल ने छात्रा की एंट्री रोक दी और उसे छुट्टी पर भेज दिया. ये मामला इतना गंभीर हो गया है कि केरल हाई कोर्ट ने इस स्कूल की मांग पर उसे पुलिस प्रोटेक्शन देने का फैसला किया है. हालांकि अब विवाद का समाधान हो गया है. लेकिन इस पूरे मामले में अब PFI के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन (Hibi Eden) की अगुवाई में हुई बैठक में छात्रा के परिवार ने स्पष्ट किया कि वे स्कूल के नियमों का पालन करेंगे और उनकी बेटी बिना हिजाब के स्कूल जाएगी.
बैठक के बाद सांसद हिबी ईडन ने कहा, “छात्रा के पिता अनस ने खुद आगे आकर कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखे और स्कूल के नियमों का पालन करे. यह समाज के लिए धर्मनिरपेक्षता का एक बड़ा संदेश है. जैसा कि मैंने पहले कहा था, कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. मेरे खिलाफ कुछ भी कहा जा रहा है, उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन समाज को किसी भी कीमत पर बांटने नहीं देंगे.”
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
विवाद पर स्कूल का कहना है कि पिछले 30 सालों से सभी बच्चे इस स्कूल में एक समान ड्रेस कोड का पालन कर रहे हैं और इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, जब इस ड्रेस कोड के खिलाफ किसी छात्रा ने हिजाब पहनकर स्कूल में आने की मांग की हो.
लेकिन पहली बार एक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने इसकी मांग की. स्कूल का ये भी आरोप है कि पहले ये छात्रा चार महीने तक समान ड्रेस कोड का पालन करती रही लेकिन बाद में इसने अचानक से हिजाब पहनकर स्कूल में आना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से इसे रोका गया और ये पूरा विवाद हुआ. हालांकि इस छात्रा का कहना है कि स्कूल प्रबंधन हिजाब पहनने के लिए उसके साथ भेदभाव करता था और उसे परेशान किया जाता था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










