
हिंसा थमी तो अब बारिश और बाढ़ ने मचाई मणिपुर में तबाही, समूची इंफाल वैली जलमग्न, 86 इलाकों में घुसा पानी
AajTak
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, "कई इलाकों में नदी के किनारे के बांध टूटने के कारण नागरिक और पशु प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार के अधिकारियों, सुरक्षा और NDRF कर्मियों और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.
मणिपुर (Manipur) की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. इसके बाद इलाके के लोगों ने कम्युनिटी हॉल में शरण ली है.
अधिकारियों ने बताया कि नम्बुल नदी के उफान पर होने के कारण इंफाल पश्चिम जिले के खुमान लम्पक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाकों सहित कम से कम 86 इलाकों में बाढ़ की खबर है. लगातार बारिश के कारण इंफाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबाम और लैरीयेंगबाम लेइकाई इलाकों के पास इंफाल नदी का किनारा टूट गया है और कई इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं.
रेस्क्यू के लिए इंफाल पहुंची NDRF टीम
एक अधिकारी ने बताया, "इंफाल पूर्वी जिले के हीनगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, कई इलाकों में बाढ़ का पानी छाती तक पहुंच गया है."
अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम रात करीब 10 बजे एयरफोर्स की स्पेशल फ्लाइट से इंफाल पहुंची.
यह भी पढ़ें: मणिपुर में झारखंड के 3 मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










