
हिंद महासागर में US आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 15000 KM तक ट्रैक कर वेनेजुएला से भागे टैंकर को पकड़ा
AajTak
अमेरिकी सेना ने कहा है कि कैरिबियन से लेकर हिंद महासागर तक हमने इस जहाज ट्रैक किया और रोका. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला से भागे इस जहाज पर 1.9 मिलियन बैरल कच्चा तेल लदा हुआ है.
वेनेजुएला से तेल भर कर निकले एक और तेल टैंकर को अमेरिकी सैनिकों ने हिंद महासागर में कब्जे में ले लिया है. अमेरिकी सैनिक कैरेबियन सागर से इस जहाज का पीछा कर रहे थे. कैरेबियन सागर से हिंद महासागर तक की दूरी 10 से 15 हजार किलोमीटर है. इस तरह से अमेरिकी सैनिकों ने इतनी विशाल दूरी तक इस जहाज को ट्रैक करने के बाद इसे अपने कब्जे में ले लिया.
जहाजों की मूवमेंट पर नजर रखने वाली एक संस्था ने कहा कि यह जहाज ही एकमात्र टैंकर बचा था जिसका पीछा किया जा रहा था, क्योंकि दक्षिण अमेरिकी देश के तानाशाह राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद एक दर्जन से ज़्यादा टैंकर वेनेजुएला के तट से भाग गए थे.
US सदर्न कमांड ने X पर एक पोस्ट में कहा कि US सेना रातो रात इस जहाज पर चढ़ गई और इसका कमांड अपने हाथों में ले लिया. इस जहाज का नाम बर्था है.
पोस्ट में कहा गया, "यह जहाज़ प्रेसिडेंट ट्रंप के कैरिबियन में सैंक्शन किए गए जहाजों के क्वारंटाइन के नियम को तोड़कर चल रहा था और बचने की कोशिश कर रहा था." "कैरिबियन से लेकर हिंद महासागर तक, हमने उसे ट्रैक किया और रोका."
पेंटागन द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में US मिलिट्री हेलीकॉप्टर टैंकर की ओर उड़ते हुए दिख रहे हैं.
वेनेज़ुएला कई सालों से अपने तेल पर अमेरिकी बैन का सामना कर रहा था. अमेरिका का कहना है कि ग्लोबल सप्लाई चेन में क्रूड ऑयल की स्मगलिंग के लिए वेनेजुएला दूसरे देशों के झंडे का इस्तेमाल कर रहे जहाजों को अपना तेल बेचता था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










