
हिंद महासागर में अब नहीं चलेगी चीन की दादागिरी, नौसैना को मिलेंगे छह नए P-8I विमान!
AajTak
हिंद महासागर में चीन के जहाज और पनडुब्बियों की भरमार है. इन पर निगरानी बढ़ाने के लिए भारत अपनी सामरिक क्षमता का विस्तार कर रहा है और इसी क्रम में नौसैना में 6 नए P-8I विमानों को शामिल किया जा रहा है. अमेरिका से इन विमानों के साथ-साथ निगरानी के लिए खास तरह के ड्रोन भी खरीदे जा रहे हैं.
हाल के सालों में हिंद महासागर में चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी हुई है. चीन इनकी संख्या को सर्वेक्षणों और समुद्री लुटेरों के खिलाफ ऑपरेशन की आड़ में बढ़ाता जा रहा है. चीनी नौसैनिक गतिविधियों पर भारतीय नौसेना की कड़ी नजर रहती है और अब भारत की निगरानी क्षमता में और अधिक विस्तार होने वाला है. भारतीय नौसैना में अब छह नए पी-8आई (P-8I) समुद्री गश्ती विमान शामिल होने वाले हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे में भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान में जानकारी दी गई है कि इन छह पी-8आई विमानों को लेकर समझौता लगभग पूरा होने वाला है. बिक्री के लिए सभी शर्तों पर भी सहमति बन गई है.
नौसेना में शामिल 6 विमानों की खेप भारत की समुद्री क्षमता मजबूत करेगी, खासकर हिंद महासागर में. इन विमानों के आने से प्रतिकूल गतिविधियों की निगरानी करने और उनका मुकाबला करने की नौसैना की क्षमता बढ़ेगी.
भारत के पास वर्तमान में कितने P-8I विमान?
वर्तमान में भारत के पास 12 P-8I विमान हैं. आठ विमानों के पहले बैच को 2009 में नौसेना में शामिल किया गया था. इसके बाद 2016 में चार और नए विमान खरीदे गए थे. नौसैना ने 10 अतिरिक्त विमानों का अनुरोध किया था लेकिन उसे पूरा कोटा नहीं मिल सका.
नवंबर 2019 में छह नए पी-8आई के लिए मंजूरी दे दी गई. इस निर्णय को मई 2021 में अमेरिकी विदेश विभाग से मंजूरी मिली. इन विमानों को विशेष रूप से लंबी दूरी की निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है और ये बहुत गहराई पर भी पनडुब्बियों का पता लगा सकते हैं और उन्हें बेअसर कर सकते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









