
हिंदू मुगल काल में खतरे में नहीं था तो अब कैसे खतरे में आ गया - शाहरुख की फिल्म पठान के बचाव में आए फारूक अब्दुल्ला
AajTak
शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होनी है. लेकिन फिल्म के एक गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं. इसी बीच फारूक अब्दुल्ला ने 'पठान' फिल्म का विरोध कर रहे लोगों को छोटी सोच का बताया.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का विरोध कर रहे लोगों पर पलटवार किया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये लोग अभी भी कपड़ों पर अटके हुए हैं. जबकि दुनिया बहुत आगे चली गई है. अब्दुल्ला ने कहा कि आज ये लोग कह रहे हैं कि हिंदू खतरे में हैं, जबकि मुगल काल में हिंदू खतरे में नहीं थे, तो अब कैसे खतरे में आ सकते हैं.
फारूक अब्दुल्ला ने 'पठान' फिल्म का विरोध कर रहे लोगों को छोटी सोच का बताया. उन्होंने कहा, ''आज ये लोग कह रहे हैं कि हिंदू खतरे में है. लेकिन मुझे बताइए क्या हिंदू खतरे में है. मुगल राज में भी हिंदू खतरे में नहीं था, तो अब कैसे खतरे में है. उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आने के लिए इन सबका इस्तेमाल करती हैं. पार्टियां कभी कहती हैं कि ये खतरे में हैं, तो कभी वो खतरे में हैं.
फिल्मों का बहिष्कार नहीं करना चाहिए- नवनीत कौर राणा
उधर, अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा का ने कहा कि फिल्म उद्योग एक बड़ा उद्योग है और फिल्मों का बहिष्कार नहीं करना चाहिए. लेकिन अगर फिल्म में भगवा या फिर किसी की आस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो सेंसर बोर्ड को इसे देखना चाहिए.
शाहरुख की फिल्म पर मचा बवाल
शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होनी है. लेकिन इससे पहले यह विवादों में आ गई है. इसकी वजह है कि फिल्म के एक गाने में दीपिका की ड्रेस. दरअसल, पठान के बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है. इसे लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










