
हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्याकांड की जांच NIA के हवाले, MHA ने जताई आतंकी साजिश की आशंका
AajTak
कर्नाटक के मंगलुरु में हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई है. गृह मंत्रालय ने इस मामले को लक्षित हत्या और आतंक फैलाने की साजिश करार देते हुए इसे केंद्रीय एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया है. एनआईए जल्द इस मामले में आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कर जांच की कमान संभालेगी.
कर्नाटक के मंगलुरु में हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई है. गृह मंत्रालय ने इस मामले को लक्षित हत्या और आतंक फैलाने की साजिश करार देते हुए इसे केंद्रीय एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया है. एनआईए जल्द इस मामले में आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कर जांच की कमान संभालेगी.
रविवार को गृह मंत्रालय ने एनआईए को आदेश जारी कर दिए हैं. गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हत्या देश की आंतरिक सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द पर असर डालने वाला गंभीर अपराध है, जिसके पीछे संगठित नेटवर्क और गहरी साजिश की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड से जुड़े आरोपी प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हुए हैं.
यही वजह है कि इस मामले की गहराई से जांच जरूरी है. गृह मंत्रालय की मंशा साफ है कि इस हमले के पीछे की साजिश और नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ होना चाहिए. हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या 1 मई को मंगलुरु के बाहरी इलाके बाजपे के किन्नीपदावु में की गई थी. वो अपने साथियों के साथ एक वाहन में जा रहे थे, पांच-छह हमलावरों ने उसका रास्ता रोका.
इसके बाद धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया. इस घटना का वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें हमलावरों को छुरे और तलवारों से उस पर वार करते हुए साफ देखा गया. लहूलुहान हालत में शेट्टी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुहास शेट्टी विभिन्न हिंदूवादी संगठनों से जुड़े हुए थे.
उनके खिलाफ हमला, हत्या और गैरकानूनी जमावड़े जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज थे. हालांकि, हत्या की बर्बरता और साजिश की गहराई ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया. कर्नाटक पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे ताजा गिरफ्तारी 3 जून को हुई, जब मंगलुरु निवासी अब्दुल रजाक (59) को गिरफ्तार किया गया.
रजाक पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी मोहम्मद मुजम्मिल और अन्य को अपने घर पर शरण दी, जहां हत्या की साजिश रची गई. रजाक सिर्फ शरणदाता नहीं था, बल्कि साजिशकर्ताओं का करीबी भी था. वह आरोपी मुजम्मिल का पिता है. इस मामले में एक अन्य आरोपी नौसाद वामनजूर उर्फ छोटे नौसाद का ससुर भी है. उसने हत्या की प्लानिंग की थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









