
हिंदूवादी नेता चक्रपाणि महाराज को जान से मारने की धमकी, दाऊद के आदमी ने किया कॉल
AajTak
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि को जान से मारने की धमकी दी गई है. दावा हुआ है कि ये धमकी उन्हें डी कम्पनी से दाऊद के आदमी ने दी है.
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग थाने की सायबर सेल को शिकायत देकर दावा किया है कि उन्हें वाट्स एप कॉल पर एक विदेशी नंबर से फोन आया और जान से मारने की धमकी दी... कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि 'तुम्हारी हत्या जल्द ही AK-47 से कर देंगे. उसके बाद तुम्हारी गर्दन काट कर धड़ से अलग कर देंगे, इसको मजाक में मत लेना, मैं डी कम्पनी से दाऊद का आदमी बोल रहा हूं'
स्वामी ने शिकायत में कहा है कि पहले भी उन्हें दाऊद और उसके गुर्गों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, इसलिए पुलिस शिकायत को गंभीरता से ले रही है. आपको बता दें कि स्वामी ने दाऊद की नीलाम हुई कार को गाजियाबाद में लाकर जलाया था जिसके बाद से उन्हें कई बार धमकी मिली थी, यहां तक कि दिल्ली पुलिस ने दाऊद के दाएं हाथ माने जाने वाले छोटा शकील के गुर्गों को दिल्ली से गिरफ्तार कर स्वामी की हत्या की साजिश का खुलासा किया था. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
वैसे साल 2016 में भी चक्रपाणि महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई थी. वो धमकी उन्हें तब गैंगस्टर छोटा शकील ने दी थी. लेकिन तब भी साजिशकर्ता चक्रपाणि महाराज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए थे और पुलिस ने तीन सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया था. लेकिन अब क्योंकि एक बार फिर उन्हें ऐसे ही धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं, ऐसे में पुलिस सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










