
'हिंदुस्तान में सम्मान से जीना चाहते हैं', अमेरिकी सांसद से बोले हरियाणा के मुसलमान
AajTak
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना की अगुवाई में अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा था. इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी.
अमेरिकी सांसद रो खन्ना (Ro Khanna) ने हरियाणा के हिंसा पीड़ित मुस्लिमों, जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद के पिता, महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी सहित कुकी समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा के पीड़ितों ने उनसे अपनी आपबीती साझा की.
सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि नूंह हिंसा पीड़ितों ने रो खन्ना को बताया कि किस तरह से हिंसा का विरोध करने वालों को कीमत चुकानी पड़ी. उनके घर और संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया.
मुस्लिम समूह से मुलाकात के बाद रो खन्ना ने कहा कि उन लोगों ने जो पहली बात मुझसे कही, वह यह थी कि वे भारत से प्यार करते हैं और पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं. वे बस सम्मान और गरिमा के साथ यहां रहना चाहते हैं. मेरे लिए उन लोगों की बातों और उनके दर्द को सुनना भी बहुत जरूरी था.
बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर रो खन्ना की अगुवाई अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा था. इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी.
सूत्रों का कहना है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों ने तीन समूहों से अलग-अलग बैठकें की थी. तुषार गांधी ने रो खन्ना से हुई मुलाकात के बाद कहा कि मैंने अमेरिकी सांसद रो खन्ना से मुंबई में मुलाकात की. मैंने उन्हें भारत में हो रहे घटनाक्रमों से वाकिफ कराया. देश इस समय नफरत, विभाजनकारी नीतियों और हिंसा से जूझ रहा है. मेरे ख्याल से वह महात्मा गांधी के परपौत्र से मिलना चाहते थे, जिन्हें वह अपनी प्रेरणा बताते हैं.
रो खन्ना ने मणिपुर के कुकी समुदाय से की मुलाकात

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










