
हिंदुओं पर हिंसा के मामले में जागी बांग्लादेश सरकार! मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बांग्लादेश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी उत्तरी बांग्लादेश के सुनामगंज जिले से की है. पुलिस ने 12 नामजद लोगों के अलावा 150 से 170 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. इन सभी पर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप है.
बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के मामले में बांग्लादेश सरकार ने एक्शन लेने की शुरुआत की है. मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने ऐसे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर हिंदू मंदिर और हिंदू समुदाय के लोगों के घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप है.
बांग्लादेश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी उत्तरी बांग्लादेश के सुनामगंज जिले से की है. पुलिस ने 12 नामजद लोगों के अलावा 150 से 170 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. पकड़ गए चारों आरोपियों के नाम अलीम हुसैन (19), सुल्तान अहमद राजू (20), इमरान हुसैन (31) और शाहजहां हुसैन (20) बताए जा रहे हैं. इन पर सुनामगंज जिले के दोराबाजार इलाके में तोड़फोड़ करने का आरोप है.
बता दें कि 3 दिसंबर को बांग्लादेश के सुनामगंज जिले के आकाश दास ने एक फेसबुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट के बाद जिले में तनाव पैदा हो गया था. हालांकि, आकाश ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया था. लेकिन, उपद्रवियों ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए थे, जिसके कारण इलाके में हिंसा भड़क गई थी.
पुलिस हिरासत से छीनने की कोशिश
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने पोस्ट करने वाले आकाश दास को उसी दिन हिरासत में ले लिया था. पोस्ट से भड़के उपद्रवियों ने उसे उसी दिन पुलिस की हिरासत से छीनने को कोशिश भी की थी. हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आकाश को दोराबाजार की जगह सदर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया था. गुस्साए उपद्रवियों ने उस दिन ही लोकनाथ मंदिर और हिंदू समुदाय के घरों-दुकानों पर हमला किया था.
विरोध के बाद भारत आ गई थीं हसीना

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








