
हिंडनबर्ग की चोट से हिला अडानी का साम्राज्य, 9 बुरी खबरों पर भारी पड़ी ये एक 'गुड न्यूज'
AajTak
एक अनुमान के मुताबिक अडानी ग्रुप को 10 दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है. शुक्रवार को गौतम अडानी से जुड़ी कई बुरी खबरें आईं. लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर ने सारा माहौल बदल दिया, जिसका असर शेयरों पर देखने को मिला. कुछ अडानी ग्रुप के शेयर हरे निशान में बंद हुए.
हिंडनबर्ग नाम का एक तूफान आता है, और गौतम अडानी का पूरा का पूरा साम्राज्य हिल जाता है. भारत से लेकर पूरी दुनिया में इस वक्त सिर्फ और सिर्फ अडानी की चर्चा हो रही है. कहां तो केवल 10 दिन पहले गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी थे. लेकिन अब उनकी संपत्ति रसातल में जा रही है. हिंडनबर्ग से मिले झटके के बाद अडानी ग्रुप के शेयर लगातार औंधे मुंह गिरते जा रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक अडानी को 10 दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है. शुक्रवार को गौतम अडानी से जुड़ी कई बुरी खबरें आईं. लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर ने सारा माहौल बदल दिया. अडानी ग्रुप को लेकर बड़े 10 अपडेट्स, जो सुर्खियों में रहीं. 1. संसद में अडानी पर हंगामा: बीते दो दिनों से अडानी के नाम पर संसद ठप हैं, बजट पेश हो चुका है. लेकिन बजट पर चर्चा नहीं हुई हैं, विपक्ष इसी बात पर अड़ा है, जब तक जेपीसी का गठन नहीं होता तब तक संसद नहीं चलेगी, मतलब ये हंगामा अभी थमने वाला नहीं है. एक तरफ स्टॉक मार्केट में अडानी के शेयर लुढ़क रहे है तो दूसरी तरफ विपक्ष पूर तरह लामबंद है.
2. डाउ जोंस ने दिया सुबह पहला झटका: शुक्रवार की सुबह में अमेरिका की स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस से अडानी के लिए बुरी खबर आती है. पता चलता है कि डाउ जोंस के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से अडानी एंटरप्राइजेज को बाहर कर दिया है. इस खबर के आते ही अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 35% तक की गिरावट देखी गई. हालांकि कारोबार में अंत में केवल दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
3. अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी है. 24 जनवरी को अडानी एंटरप्राइजेज का जो शेयर 3,442 रुपये का था, वो 3 फरवरी को गिरकर 1530 रुपये पर पहुंच गया. अडानी ट्रांसमिशन का शेयर जो 24 जनवरी को 2,762 रुपये का था, वो 3 फरवरी को 1396 रुपये आ गया, यानी 50 फीसदी गिरावट दर्ज की गई. अडानी पोर्ट्स का शेयर भी 24 जनवरी को 751 रुपये के मुकाबले शुक्रवार को 488 रुपये पर बंद हुआ. लगातार 7 दिन से चल रही गिरावट के बीच अडानी ग्रुप कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 9 लाख करोड़ की कमी आई है.
4. अडानी ग्रुप को इन बैंकों ने दिया कर्ज: अडानी ग्रुप की कंपनियों को एसबीआई समेत देश के कई बैंकों ने 81,200 करोड़ रुपये लोन दिया है. एसबीआई ने आरबीआई को बताया है कि उसने अडानी ग्रुप को 23000 करोड़ रुपये लोन दिया है. वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने बताया है कि उसने अडानी ग्रुप को 7000 करोड़ का लोन दिया है. एसबीआई के चेयरमैन की ओर से कहा गया है कि अडानी ग्रुप को दिये लोन को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. RBI ने देश के सभी बैंकों से अडानी ग्रुप को दिए कर्ज और निवेश का ब्योरा मांगा है. हालांकि, बैंकों ने कहा है कि अडानी ग्रुप में उनका निवेश सुरक्षित है.
5. एलआईसी का अडानी ग्रुप में कितना निवेश: एलआईसी ने अडानी ग्रुप के बॉन्ड और इक्विटी ने 36.474.78 करोड़ रुपये निवेश किया है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले इस निवेश की वैल्यू डबल यानी 77000 करोड़ रुपये थी. एलआईसी का भी कहना है कि अडानी ग्रुप में मचे कोहराम से उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा.
6. टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से अडानी बाहर: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने दुनिया में अरबपतियों की लिस्ट में 2 नंबर तक पहुंचे गौतम अडानी को 21वें पायदान पर पहुंचा दिया. इस वक्त फॉर्ब्स की रियल टाइम रेटिंग में अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 17वें पायदान पर खड़े हैं. उनकी नेटवर्थ 61.9 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है. जबकि इससे पहले ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स में शुक्रवार की सुबह अडानी को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की 21वें नंबर तक खिसका दिया. इस साल अदाणी 48.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवा चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










