
हार्पर्स बाजार वीमेन अवॉर्ड में जान्हवी को बेस्ट एक्टर, जीनत अमान 'आइकन ऑफ द ईयर' से सम्मानित
AajTak
हार्पर्स बाजार वीमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2025 में इंडिया टुडे की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने स्टेज पर आकर ऐसा संदेश दिया जो हर किसी के दिल को छू गया. उन्होंने कहा कि कैसे कभी-कभी लाइफ हमारी प्लानिंग के हिसाब से नहीं चलती, लेकिन ठीक उसी पल यूनिवर्स हमें कुछ और बेहतर की ओर ले जाता है.
हार्पर्स बाजार वीमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स का दूसरा इंडियन एडिशन 25 अक्टूबर को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में आयोजित हुआ. यह ग्लोबल फेस्ट फिल्म, टेलीविजन, आर्ट, कल्चर और लिटरेचर वर्ल्ड की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करता है. वर्ष 2007 में शुरू हुई यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड सीरीज महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए एक अनूठा मंच है, जहां असाधारण प्रतिभा को सराहा जाता है.
ग्लोबल लेवल पर 'हार्पर्स बाजार वीमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स' के अब तक ब्रिटेन, स्पेन, नीदरलैंड्स और अमेरिका में 18 सफल एडिशन आयोजित हो चुके हैं. भारत में इस अवॉर्ड का यह दूसरा एडिशन था. इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ, कली पुरी ने इवेंट को एड्रेस करते हुए कहा, 'आज मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं प्यार, दोस्ती, भाईचारे और उन सभी चीजों से जुड़ी हुई हूं, जिनके लिए महिलाएं जानी जाती हैं.'
इस इवेंट में 'नारी शक्ति' का जश्न मनाया गया, जहां जीनत अमान को 'आइकन ऑफ द ईयर' और जान्हवी कपूर को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार मिला. इस अवसर पर अनामिका खन्ना और मोना पटेल को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें हाल ही में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान के लिए 'बेस्ट फैशन डिजाइनर' और 'स्टाइल आइकॉन' का खिताब दिया गया. अभिनेता विजय वर्मा ने अपनी शानदार होस्टिंग से इवेंट में चार चांद लगाए.
सम्मानित हुईं हस्तियां
1. अनामिका खन्ना- फैशन डिजाइनर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










