
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
ABP News
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इन सब पर अब माहिका ने रिएक्ट किया है.
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दरअसल, 8 मार्च को अहमदाबाद में इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए थे. इस दौरान दोनों का गले मिलते और किस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
फाइनल मैच की जीत के बाद मैदान पर दोनों के पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन (PDA) को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई. ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसके बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
माहिका शर्मा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. हालांकि माहिका शर्मा इन बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं दिखीं और इंटरनेट पर बन रहे कुछ मीम्स पर वह खुद भी हंसती नजर आईं. ट्रोलिंग के बीच हार्दिक पंड्या ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं माहिका शर्मा ने 13 मार्च को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कर दिया कि इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
माहिका ने एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'जा तू, माहिका जितना लक मेरी जिंदगी में भी आए.' इस मीम में एक शख्स महिला के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहा था. इस मीम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए माहिका ने लिखा, 'नेवर सेटल', यानी कभी समझौता मत करो.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












