
हार्दिक पंड्या की आउटस्विंगर का कमाल... पहली गेंद पर झटका विकेट, देखते रह गए सैम अयूब
AajTak
सैम अयूब ओमान के खिलाफ मुकाबले में भी खाता नहीं खोल पाए थे. अब वो भारतीय टीम के खिलाफ भी डक पर आउट हुए. अयूब यदि क्रीज पर रहते तो तेजी से रन बनाते, लेकिन पंड्या ने उन्हें टिकने ही नहीं दिया.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में ग्रुप-स्टेज का मुकाबला खेला गया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में टॉस पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने जीता.
भारतीय टीम को मैच की पहली लीगल गेंद पर ही सफलता मिल गई. हार्दिक पंड्या ने सैम अयूब को 0 के स्कोर पर चलता किया. हार्दिक पंड्या ने ओवर की पहली गेंद वाइ़ड फेंकी थी. हार्दिक ने आउटस्विंगर डाली, जो ऑफ स्टम्प के बाहर थी और बाहर की ओर निकल रही थी. सैम अय्यूब ने आगे बढ़कर कवर ड्राइव जैसा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे प्वाइंट रीजन पर खड़े जसप्रीत बुमराह के हाथों में चली गई.
सैम अयूब बस जसप्रीत बुमराह को कैच पकड़ते देखते रह गए. हार्दिक ने जो वाइड बॉल फेंकी थी, वो लेग-स्टम्प से बाहर थी और इनस्विंगर थी. अयूब इसी झांसे में अगली गेंद पर आ गए और विकेट गंवा दिया. ओमान के खिलाफ मुकाबले में भी अयूब का प्रदर्शन बल्ले से खास नहीं रहा था और वो खाता नहीं खोल पाए थे. हालांकि उन्होंने गेंद से कमाल किया और दो विकेट झटके.
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











