
'हारिस रऊफ को आसिम मुनीर की तरह फील्ड मार्शल बनाओ...' , सोशल मीडिया पर तसल्ली से हो रही PAK टीम की धुलाई!
AajTak
एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 22 गेंदों में 50 रन देकर हारिस रऊफ इस्लामाबाद से लेकर कराची तक में विलेन बन गए हैं. सुपर-4 मुकाबले में भारत को चिढ़ाने के लिए एरोप्लेन पोज देने वाले हारिस के लिए कल का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं था. पिच पर पिटाई के बाद अब सोशल मीडिया पर उन्हें तसल्ली से धोया जा रहा है.
एशिया कप फाइनल के सुपर सेंसेशन टक्कर में भारत ने पाकिस्तान को रगड़ दिया. भारत की इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाफ बेवजह तेवर दिखाने वाले पाकिस्तान गेंदबाज हारिस रऊफ की जबर्दस्त ऑनलाइन धुलाई हुई है. लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाते हुए कहा है कि इसे भी अब पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तरह फील्ड मार्शल के पोस्ट पर प्रमोट किया जाए.
सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी एक्स समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर हारिस रऊफ की धुलाई हो रही है.
उमर जावेद नाम के एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा है, "हारिस रऊफ के साथ देश साझा करना ही वास्तव में थका देने वाला अनुभव है."
It is truly exhausting to share a country with Haris Rauf.
एक दूसरे पाकिस्तानी यूजर ने कहा, "वही क्रिकेट, वही नतीजा. 20 रन कम, खराब कप्तानी और डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी, हमेशा की तरह हारिस राउफ ने बेड़ा गर्क किया."
भारत पाकिस्तान की इस टक्कर में हारिस रऊफ ने बिना कोई विकेट लिए 50 रन दिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










