
'हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें...', संजय सिंह पर ED की रेड पर केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा
AajTak
केजरीवाल ने कहा, पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला. करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई. अब संजय सिंह के घर पर भी कुछ नहीं मिलेगा.
दिल्ली की शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आप सांसद संजय सिंह के यहां छापेमारी की. ईडी की इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नजर आ रही हैं.
केजरीवाल ने कहा, पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला. करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई. कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज में जांच करा ली. अब संजय सिंह के यहां भी इन्हें कुछ नहीं मिलेगा.
Delhi liquor policy case: दिनेश अरोड़ा के कुबूलनामे से मुश्किल में संजय सिंह, शराब घोटाले में रेड जारी, देखिए किस पर क्या आरोप?
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने Newsclick पर छापों का जिक्र करते हुए कहा कि कल पत्रकारों के ऊपर हुआ, आज संजय सिंह के ऊपर हुआ. अभी चुनाव तक देखो शायद आपके ऊपर भी हो जाए. केजरीवाल ने इस दौरान शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए आप नेता मनीष सिसोदिया का भी जिक्र किया. केजरीवाल ने कहा, मनीष सिसोदिया के साथ सारे देश की जनता है. पेरेंट्स की और बच्चों की दुआएं उनके साथ हैं.
उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में CBI-ED जांच कर रही है... लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई है. यह दिखाता है कि भाजपा को AAP से डर लगता है और PM मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं.
केजरीवाल के पास आ रही हथकड़ी- बीजेपी संजय सिंह के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बीच दिल्ली बीजेपी ने राजधानी में आप सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की. बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा, मैं चुनौती देता हूं कि अरविंद केजरीवाल आप तुरंत प्रेस वर्ता करें और आरोपी दिनेश आरोड़ा के दावों का खंडन करें जिसमें वह कह रहा है कि आपको 32 लाख रुपए दिए हैं... ऐसा क्यों हैं कि जिस मनीष सिसोदिया को आप कट्टर ईमानदार कहते हैं उन्हें 7.5 महीने से ज़मानत नहीं मिली और जेल में हैं... यह 10 सर वाला भ्रष्टाचारी रावण कौन है? इसलिए हम हमेशा कहते हैं कि 'जैसे जैसे जुड़ रही है कड़ी, अरविंद केजरीवाल के पास आ रही है हथकड़ी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










