
'हाफिज सईद को हमें सौंप दो', PAK मीडिया का दावा- भारत ने की आतंकी के प्रत्यर्पण की मांग
AajTak
भारत ने पाकिस्तान से आतंकी हाफिज सईद को हिंदुस्तान के हवाले करने की मांग की है. पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज सईद कौ सौंपने की मांग की है.
मुंबई हमले के आरोपी आतंकी हाफिज सई को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने बड़ा दावा किया है. PAK मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान से आतंकी हाफिज सईद को हिंदुस्तान के हवाले करने की मांग की है. वहां के मीडिया के मुताबिक भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी कौ सौंपने की मांग की है.
यह दावा पाकिस्तानी मीडिया इस्लामाबाद पोस्ट ने किया है. दावे के मुताबिक भारत सरकार ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है. इस्लामाबाद पोस्ट के दावे के मुताबिक राजनयिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार से आधिकारिक अनुरोध मिला है, जिसमें हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है.
अमेरिका ने घोषित कर रखा है 1 करोड़ डॉलर का इनाम
बता दें कि हाफिज मोहम्मद सईद मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इस हमले में छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे. अमेरिका ने भी उसके संगठन को आतंकी घोषित कर रखा है. यूएस ने उस पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है. फिलहाल, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (JuD) के कुछ अन्य नेताओं के साथ 2019 से जेल में है. उसे आतंकी फंडिंग मामलों में दोषी ठहराया गया है. सईद के नेतृत्व वाला JuD लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का फ्रंटल संगठन है, ये 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है.
पाकिस्तान के आम चुनाव में उतरने जा रही आतंकी की पार्टी
कहने के लिए हाफिज सई पाकिस्तान में 2019 से जेल के अंदर है, लेकिन आज भी वहां की राजनीति से लेकर आर्मी तक उसका बोलबाला है. पाकिस्तान में उसके रसूख का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में फरवरी 2024 के आम चुनाव में आतंकी हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) भी मैदान में उतर रही है. उसने देशभर में प्रत्येक राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. हाफिज ने अपने बेटे तल्हा सईद को भी उम्मीदवार बनाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










