
हाफिज सईद के 'बेटे' के अपहरण और हत्या का एलन मस्क के X के साथ क्या है कनेक्शन?
AajTak
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक रूप से आतंकी घोषित किए गए हाफिज सईद पर कई खुफिया जानकारी और डोजियर मौजूद हैं, लेकिन इस घटना का सबसे पेचीदा पहलू यह था कि इनमें से किसी भी रिकॉर्ड में उसके कथित बेटे हाफिज कमालुद्दीन सईद का कोई उल्लेख नहीं है. हाफिज सईद का एकलौता बेटा हाफिज तल्हा सईद है, जिसे सरकार ने यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है.
हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर हाफिज सईद के कथित बेटे के अपहरण और उसकी हत्या की खबरें ट्रेंड में रही. 'पाकिस्तान में हाफिज सईद के बेटे का अगवा कर कत्ल', 'कराची में लश्कर-ए-तैयबा के सह संस्थापक को गोली मारी गई' के दावों वाली पोस्ट से सोशल मीडिया पटा पड़ा रहा. सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि मुख्यधारा के न्यूज प्लेटफॉर्म पर भी ऐसी ही खबरें छाई रहीं.
इंटेलिजेंस सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इनमें से कई दावे या तो तथ्यात्मक रूप से गलत हैं या फिर एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोशल इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए जानबूझकर इन्हें मैनिपुलेट किया गया है.
हाफिज सईद के काल्पनिक बेटे का काल्पनिक अपहरण
सोशल मीडिया एक्स पर जो सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक रहा. वह लश्कर-ए-तैयबा के नेता हाफिज सईद के कथित बेटे के अपहरण और हत्या का है. यह दावा सबसे पहले 28 सितंबर को उस समय सोशल मीडिया पर किया गया, जब एक कथित भारतीय अकाउंट के जरिए यह दावा किया गया कि उन्हें पाकिस्तान के एक सूत्र से हाफिज सईद के बेटे के अपहरण की सूचना मिली है. देखते ही देखते इस पोस्ट पर लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिक्रिया देनी शुरू की. इसके ठीक बाद इसी तरह के पोस्ट कई अकाउंट्स पर देखने को मिले.
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक रूप से आतंकी घोषित किए गए हाफिज सईद पर कई खुफिया जानकारी और डोजियर मौजूद हैं, लेकिन इस घटना का सबसे पेचीदा पहलू यह था कि इनमें से किसी भी रिकॉर्ड में उसके कथित बेटे हाफिज कमालुद्दीन सईद का कोई उल्लेख नहीं है. हाफिज सईद का एकलौता बेटा हाफिज तल्हा सईद है, जिसे सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है.
इन भ्रामक सोशल मीडिया अकाउंट्स में हाफिज सईद के पिता कमालुद्दीन के नाम का इस्तेमाल कथित बेटे की नई पहचान गढ़ने के लिए किया गया, जिसके तहत उसके अपहरण और हत्या की काल्पनिक कहानी गढ़ी गई. इन दावों पर आधिकारिक बयान की गैरमौजूदगी और पाकिस्तान से आ रहे बयानों में विश्वसनीयता की कमी की वजह से इस काल्पनिक रिपोर्ट को मुख्यधारा की न्यूज मीडिया में जगह मिली.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










