
हाफिज का सीक्रेट ठिकाना, लश्कर मुख्यालय, मसूद का टेरर कैंप, आसिम मुनीर का सेना मुख्यालय... ये 5 टारगेट सबसे पहले तबाह कर सकता है भारत
AajTak
हाफिज के लश्कर का मुख्यालय, अजहर मसूद का टेरर ट्रेनिंग कैंप, असीम मुनीर का सेना मुख्यालय... 5 मोस्ट वॉन्टेड टारगेट जिन्हें सबसे पहले तबाह कर सकता है भारत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले को लेकर लोगों में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है. भारत और पाकिस्तान के संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ प्रमुखता से कार्रवाई करने की बात कही है. ऐसे में भारत की टारगेट लिस्ट को लेकर पाकिस्तान बेचैन है.
भारत की टारगेट लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद है, जिसे 2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है. लश्कर का हेडक्वार्टर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके में माना जाता है. लेकिन लाहौर में सईद के सीक्रेट ठिकाने का पता चलने के बाद हलचल बढ़ी है. ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपनी सैन्य कार्रवाई में सईद के ठिकाने पर हमला कर सकता है.
हाफिज सईद और लश्कर भारत के लिए प्राथमिक खतरा हैं, क्योंकि वह कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को प्रायोजित करता है.
मसूद अजहर और जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग कैंप
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेता मसूद अजहर 2019 पुलवामा हमले और अन्य आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है. वह संयुक्त राष्ट्र की ओर से नामित वैश्विक आतंकवादी है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में भारतीय सेना मसूद अजहर और उनके जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर धावा बोल सकती है.
जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर मुख्य रूप से पीओके और पंजाब के बहावलपुर में है. पीओके में रावलकोट, मुजफ्फराबाद और कोटली जैसे क्षेत्रों में जैश के कई लॉन्च पैड और ट्रेनिंग कैंप सक्रिय हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









