
हानिया के बाद IDF ने हमास के इस बड़े कमांडर को मार गिराया, PM नेतन्याहू ने दी ईरान को ये धमकी
AajTak
इजरायल और ईरान के बीच होने वाली संभावित जंग के बीच आईडीएफ गाजा में लगातार अपने ऑपरेशन कर रही है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस की जमीनी और हवाई सेना जबरदस्त हमले कर रही है. इसी दौरान सोमवार को इजरायली सेना ने हानिया के बाद हमास के एक मजबूत स्तंभ अबेद अल-जेरी को मार गिराया.
इजरायल और ईरान के बीच होने वाली संभावित जंग के बीच आईडीएफ गाजा में लगातार अपने ऑपरेशन कर रही है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस की जमीनी और हवाई सेना जबरदस्त हमले कर रही है. इसी दौरान सोमवार को इजरायली सेना ने हानिया के बाद हमास के एक मजबूत स्तंभ अबेद अल-जेरी को मार गिराया. अबेद गाजा में आम लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचने में सबसे बड़ा रोड़ा था.
आईडीएफ ने अपने एक बयान में कहा है, ''हमने हमास के एक बड़े आतंकवादी अबेद को मार गिराया है, जो कि गाजा के नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचने से रोकने का काम करता था. वो हमास की मिलिट्री विंग के मैन्युफैक्चरिंग डिपार्टमेंट में काम करता था और अर्थव्यवस्था मंत्री भी था. इतना ही नहीं वो हमास द्वारा नियंत्रित बाजारों के प्रबंधन और सामानों के सप्लाई का काम भी करता था.
रविवार को इजरायली सेना ने फिर से दो स्कूलों को निशाना बनाया है. इन हमलों में 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. ये हमला इतना ज़बरदस्त था कि स्कूल मलबे में तब्दील हो गए हैं. बचावकर्मियों ने 25 शवों को स्कूल से बाहर निकाला है, जबकि घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. इन स्कूलों विस्थापित फिलिस्तीनी रह रहे थे.
इजरायली सेना ने भी कुबूल किया कि उसने गाजा शहर के दो स्कूलों में मौजूद सैन्य परिसर पर हमला किया है. शनिवार को भी इजरायल ने उत्तरी गजा के शेख राडवान में हमामा स्कूल पर हमला किया था, जिसमें 16 लोग मारे गए थे, जबकि 21 लोग घायल हुए थे. यही नहीं रविवार को तड़के ही इजरायल ने दीर अल-बलाह मे टेंट शिविर को निशाना बनाया था, जिसमें चार की मौत हुई थी.
उधर, गाजा में संघर्ष विराम की कोशिशों को झटका लगने के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और उसके सहयोगियो को कड़ी चेतावनी दी है. यरूशलम में कैबिनेट की मीटिंग के दौरान नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि यदि इजरायल को किसी ने नुकसान पहुंचाने कोशिश की तो उसे 'बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. वो किसी भी देश के आगे असहाय नहीं हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










