
'हादसे की जानकारी मिलते ही हमने कार्यक्रम...', बेंगलुरु भगदड़ पर आया RCB का बयान
AajTak
बेंगलुरु में बुधवार शाम को उस वक्त एक बड़ा हादसा हुआ जब आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए सड़कों पर बेहिसाब भीड़ इकट्ठा हो गई. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर करीब 3 लाख लोग जमा हो गए. स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई.
बेंगलुरु में बुधवार शाम को उस वक्त एक बड़ा हादसा हुआ जब आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए सड़कों पर बेहिसाब भीड़ इकट्ठा हो गई. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर करीब 3 लाख लोग जमा हो गए. स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्रतिक्रिया सामने आई है.
आरसीबी ने इस हादसे पर क्या कहा
आरसीबी ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'आज दोपहर टीम के इंतजार में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें.'
सीएम सिद्धारमैया ने क्या कहा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने बीजेपी के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान भी भगदड़ हुई थी. ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. सीएम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ को एक 'अप्रत्याशित हादसा' बताया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इस घटना की जानकारी देते हुए सीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, 'सरकार और क्रिकेट एसोसिएशन ने विक्ट्री परेड का आयोजन किया था. किसी ने भी इस तरह के हादसे की कल्पना नहीं की थी. लेकिन 35 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम के बाहर 3-4 लाख लोगों की भीड़ जमा हो गई.'
यह भी पढ़ें: 'कुंभ में भी भगदड़ हुई थी...', बोले सीएम सिद्धारमैया, बेंगलुरु हादसे के लिए क्रिकेट एसोसिएशन पर फोड़ा ठीकरा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










