
हादसा या आत्महत्या? नागपुर में पानी से भरे खदान में डूबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
नागपुर जिले के सुरगांव शिवार में एक खदान के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. घटना सोमवार को हुई, पुलिस ने सभी शव बरामद कर लिए हैं. हादसा था या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच जारी है.
नागपुर जिले के उमरेड तहसील के सुरगांव शिवार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार को एक पुरानी खदान के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो मासूम बच्चे शामिल हैं. इस घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान एहतेशाम अंसारी (26 वर्ष), रोशनी चौधरी (32 वर्ष), अंजली चौधरी (25 वर्ष), मोहित चौधरी (10 वर्ष) और लक्ष्मी चौधरी (8 वर्ष) के रूप में की गई है. यह सभी किसी कारणवश खदान के पानी भरे गड्ढे में पहुंचे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: MD ड्रग्स, शराब और हुक्का... नागपुर के फार्महाउस में चल रही रेव पार्टी से बिल्डर समेत 4 गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय बचाव दल की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है, लेकिन सामूहिक आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पुलिस आसपास के लोगों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की सही वजह सामने लाई जा सके. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










