
हाथ में कॉफी मग, जोरदार ठहाके... एलन मस्क के साथ निखिल कामथ का Video वायरल, लोग बोले-AI है या रियल?
AajTak
निखिल कामथ और एलन मस्क का वीडियो टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो में दोनों की हंसी ने लोगों को हैरान कर दिया. कई यूज़र्स ने पूछा-“सच है या AI?”
जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने स्टारलिंक के सीईओ एलन मस्क के साथ अपना एक वीडियो जारी किया है. कहा जा रहा है कि यह मस्क के साथ उनके संभावित साक्षात्कार यानि 'WTF' पॉडकास्ट के अगले एपिसोड का टीजर हो सकता है.
इंस्टाग्राम और एक्स पर साझा किए गए इस मोनोक्रोम टीजर में मस्क और कामथ केवल हंसते हुए दिख रहे हैं, जिस पर इंटरनेट पर यह बहस छिड़ गई है कि यह असली है या AI जनरेटेड.
इससे सोशल मीडिया पर अटकलों का बाज़ार गर्म कर दिया है. कामथ अपने पॉडकास्ट पहले PM मोदी और बिल गेट्स को भी होस्ट कर चुके हैं.
लोग पूछ रहे सवाल
कामथ ने टीज़र को एक सिंपल कैप्शन "Caption this" (इसका कैप्शन दें) के साथ पोस्ट किया. वीडियो पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी. कई लोगों ने पूछा कि 'क्या यह असली है?' और "Is it AI?"
यह भी पढ़ें: कभी 8000 रुपये महीने कमाते थे निखिल कामत, अब मानुषी छिल्लर को कर रहे हैं डेट, दोनों के पास इतनी संपत्ति!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










