
हाथों में खतरनाक हथियार, कपिल के कैफे पर गोलीकांड का मास्टरमाइंड... बंधु मानसिंह खोलेगा लॉरेंस-गोल्डी गैंग के राज
AajTak
कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे फायरिंग केस का मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया. वह गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लन से जुड़ा था. सके पास से अत्याधुनिक हथियार मिले हैं.
कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों गिरफ्तार किया जा चुका है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया है. यह गिरफ्तारी पंजाब से हुई है. सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी है और विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के संपर्क में था. सेखों को कैफे पर हमले का एक मास्टरमाइंड माना जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद अपराधी सेखों के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं.
कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के लिए बंधु मान सिंह सेखों ने गाड़ी और हथियार जैसे लॉजिस्टिक का भी बंदोबस्त किया था. गिरफ्तार आरोपी बंधु मान एक वीडियो में अत्याधुनिक हथियारों के साथ नजर आ रहा है.
ये हथियार विदेशों से ड्रोन के जरिए और अलग अलग रूट से आते हैं. फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम और सेंट्रल एजेंसी पूछताछ में जुटी हैं कि उसे ये हथियार कहां से मिल रहे थे.
गोल्डी ढिल्लन का वो दावा...
कनाडा में फायरिंग करने के बाद यह गैंगस्टर भारत आया था. विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन सेखों के संपर्क में था. कैफे पर फायरिंग की दो वारदातों को इसी गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर क्लेम किया था. बिश्नोई गैंग ने दावा किया था कि कपिल शर्मा को यह ट्रेलर दिया गया था क्योंकि उन्होंने सलमान खान को अपने शो में बुलाया था और वह गैंग का फोन नहीं उठाता था.
रंगदारी वसूलने का संदेह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










