
हाथी ने मचाया ऐसा तांडव, घर हो गया जमींदोज, चली गई बेटी की जान और पिता भी हुए घायल
AajTak
झारखंड के सरायकेला में जंगली हाथियों ने इस कदर उत्पात मचाया कि एक बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं हाथियों ने उनके घर को भी बर्बाद कर दिया.
झारखंड के सरायकेला में हाथियों ने ऐसा तांडव किया जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई. घटना ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है जहां बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया.
हाथियों के उत्पात में जहां एक बच्ची की मौत हो गई वहीं उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इतना ही नहीं हाथियों ने उनके घर को भी तोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की रात डुमरा गांव में जंगली हाथी घुस आए थे और कृष्णा मुंडा के घर पर हमला कर दिया.
हाथियों ने घर में जमकर उत्पात मचाया. जिस दौरान हाथियों ने घर पर हमला किया, उस वक्त पीड़ित कृष्णा मुंडा और उनकी बेटी रीता मुंडा अपने घर में सो रही थी. हाथियों के हमले के बाद घर की दीवार गिर गई जिसमें दबने की वजह से 9 साल की मासूम रीता मुंडा की जान चली गई.
दीवार गिरने के बाद कृष्णा मुंडा को आनन-फानन में मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद वन विभाग ने मृतक रीता मुंडा के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया है. वहीं घटना के बाद सोडो के मुखिया और जिला परिषद प्रतिनिधि नयन सिंह मुंडा भी पीड़ित के घर पहुंचे और उसे ढांढस बंधाया. (इनपुट - मनीष कुमार)
ये भी पढ़ें:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










